logo

चौथे नेशनल शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट T20 में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम उदयपुर रवाना 

team013.jpg

रांची
रांची के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और जेसीए के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अजय नाथ शाहदेव ने झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम को विदा किया।  इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और सचिव आफताब आलम मौजूद थे। अजय नाथ शाहदेव ने तमाम खिलाड़ियों से एक-एक करके परिचय प्राप्त किया और तमाम खिलाड़ियों को यह भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में जेसीए भी और स्टेट की तरह यहां भी दिव्यांगों को सपोर्ट करेगी। अजय सहदेव ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनसे बहुत सारी जानकारी ली।

 

जानकारी हो कि यह टूर्नामेंट 15 से 25 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होगा, जिसमें देश भर के 24 राज्य की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 तारीख को उदयपुर में होगा और समापन 25 तारीख को होगा। झारखंड टीम ग्रुप ए में है जिसमें झारखंड के अलावा दिल्ली महाराष्ट्र हिमाचल प्रदेश और हरियाणा और विदर्भ है। झारखंड टीम का पहला मैच 19 तारीख को दिल्ली के साथ है।  


झारखंड टीम में मनीष कुमार (कप्तान), अमन कुमार, संदीप साहू, विकास यादव, अबु ताहिर अंसारी, भोला पासवान,बबन कुमार सिंह (उपकप्तान) धर्मेंद्र यादव, समशेर,कमलेश उरांव, मोहन नाथ महतो, आनंद कुमार, विशाल नायक, भोला बाउंरी, कोच मुकेश कुमार दुबे, टीम मैनेजर भास्कर तिवारी है। ग्रुप ए में राजस्थान, केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ग्रुप सी  हरियाणा, मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, गुजरात, मुंबई, छत्तीसगढ हैं। ग्रुप बी में कर्नाटक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, बड़ौदा हैं। ग्रुप डी में ओडिशा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार है। यह जानकारी झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आफताब आलम ने दी।


 

Tags - Team Udaipur Physically Handicapped Cricket  Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand